रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर-ब्रायन लारा के बीच होगा पहला मुकाबला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत मार्च में कई मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मुकाबला 7 मार्च को सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत कुल 11 मुकाबले होंगे। इन मैचों में वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन समेत कई पूर्व खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सुनील गावस्कर इस लीग के कमिश्नर हैं।