सचिन ने बताया अधर में लटकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए समाधान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अधर में लटकी। चैंपियनशिप का फाइनल 2021 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में हो, इसकी संभावना कम है। इसे लेकर अब सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से सीखें कि उन्होंने कैसे खेलों को 1 साल के लिए टाला। सचिन को लगता है कि कुछ गणित बैठाना पड़ेगा, ताकि यह तय हो सके कि चैंपियनशिप का पहला संस्करण बिना किसी परेशानी के हो।
