सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे सैम कर्रन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन भारत के खिलाफ सीरीज का चौथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, कोरोना के बीच यात्रा संबंधित पाबंदियों के कारण कर्रन निर्धारित समय तक भारत नहीं आ सकेंगे। वह अब 26 फरवरी को सीमित ओवर की टीम के अन्य सदस्यों के साथ ही चार्टर्ड फ्लाइट से भारत में आएंगे और इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे। दोनों देशों के बीच 04 मार्च से सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाना है, जिसमें कर्रन के खेलने की संभावना थी।