जल्द होगी टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की बायोपिक शुरु
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tennis World USA
खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, संदीप सिंह, मैरी कॉम, सायना नेहवाल, अभिनव बिंद्रा के बाद बायोपिक फिल्मों की लिस्ट में एक नया नाम सानिया मिर्जा है। जी हां रॉनी स्क्रूवाला ने टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पर बायोपिक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। इस फिल्म में सानिया की प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिखाया जाएगा। हालांकि फिल्म के राइट्स को लेकर काफी लोग लाइन में थे लेकिन आखिरकार रॉनी को ही राइट्स मिले। फिलहाल फिल्म की कास्ट को लेकर काम चल रहा है।
