#Pulwama: क्या सार्वजनिक रूप से किसी हमले की निंदा करना ही है देशभक्ति: सानिया मिर्जा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आमजनता से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक ने सोशल मीडिया पर इस हमले की निंदा की. वहीं करीब 2 दिन बाद भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ट्वीटर पर एक लंबा-सा पोस्ट लिखा. यह पोस्ट उन लोगों के लिए है, जो सोचते हैं कि सेलेब्स के रूप में हमें किसी हमले की निंदा सोशल मीडिया पर करनी चाहिए, यह साबित करने के लिए कि हम देशभक्त हैं और हमें देश की परवाह है. अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया देने भी शुरू कर दिया है.
