2 साल बाद सानिया की कोर्ट पर वापसी, मचाया तहलका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 साल बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी करते ही 33 वर्षीय सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सानिया और उनकी यूक्रेनी साथी नादिया किचेनोक ने जॉर्जिया की ओकसाना कलाशनिकोवा और जापान की मियू केटो की जोड़ी को 1 घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 7-6 (3), 10-3 से जीत दर्ज की। बता दें सानिया-नादिया का अगला मुकाबला वानिया-क्रिस्टीना से होगा।
