फॉर्म में दिखीं सानिया, जोड़ीदार के साथ डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंची
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नादिया किचेनॉक की जोड़ी होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची। उन्होंने अमेरिकन जोड़ी वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया। बता दें सानिया ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने अपने पहले मैच में जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया था।