सानिया ने जीता होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट का डबल्स खिताब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट का महिला डबल्स खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में सानिया-नादिया की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त झांग शुइ और पेंग शुइ की चीनी जोड़ी को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। यह मुकाबला एक घंटे 21 मिनट तक चला।बता दें ये सानिया का 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब है। इससे पहले सानिया ने आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेला था।