आर अश्विन को लेकर सक़लैन मुश्ताक ने दी प्रतिक्रिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सक़लैन मुश्ताक ने रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में रविचंद्रन अश्विन दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनर हैं। रविचंद्रन अश्विन को सक़लैन मुश्ताक ने श्रेष्ठ स्पिनर कहा है। रविचंद्रन अश्विन के अलावा सक़लैन ने रविन्द्र जडेजा को भी बेहतरीन गेंदबाज बताया। बकौल सक़लैन मुश्ताक, बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को अश्विन ने अपनी स्पिन के सामने नतमस्तक होने पर मजबूर किया है।