सहवाग स्टाइल में सरफराज खान ने जड़ा तिहरा शतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने सहवाग स्टाइल में तिहरा शतक लगाया। उत्तर प्रदेश के खिलाफ सरफराज खान ने दमदार बल्लेबाजी की अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। सरफराज खान ने 388 गेंदों में अपना तिहरा शतक पूरा किया, जिसमें 30 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 77.32 का रहा। कभी विराट कोहली ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए थे।
