63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने जीता गोल्ड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को भोपाल में चल रही 63वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्था में निशानेबाज सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है. उत्तर प्रदेश के 17 साल के युवा निशानेबाज ने 246.4 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं दूसरे स्थान पर हरियाणा के सरबजोत सिंह ने 243.9 का स्कोर किया और तीसरा स्थान निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने हासिल किया.
