सौरभ ने एशियन चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता सिल्वर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17 वर्षीय भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने दोहा के एशियन चैम्पियनशिप में आज रजत पदक जीता। सौरभ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दूसरे और अभिषेक वर्मा 5वें स्थान पर रहे। दोनों पहले ही ओलिंपिक का टिकट हासिल कर चुके हैं। सौरभ फाइनल में 244.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन राउंड में सौरभ 7वें स्थान पर थे। ईरान, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान को भी ओलिंपिक कोटा मिला।
