रूस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में पहुंचे सौरभ वर्मा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: bwfbadminton.com
रूस में चल रहे बैडमिंटन ओपन के एक रोमांचक मैच में भारत के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने मिथुन मंजूनाथ को करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने 31 मिनट में ही 21-9, 21-15 से ये मैच जीता. सौरभ के अलावा भारत के ही कुहू और रोहन की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनायी. उन्होंने येन और टेन की मलेशियाई जोड़ी को हराकर ये मुकाम हासिल किया लेकिन सौरभ और संयम की जोड़ी सेमीफाइनल की बाधा पार नही कर सकी.