बोले इयान चैपल, 'कोहली हैं बेहतर कप्तान और बेहतर बल्लेबाज; स्मिथ भी एक अच्छे प्रतिस्पर्धी'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में से बेहतर क्रिकेटर के तौर पर कोहली का चयन किया। चैपल से पूछा गया था कि स्मिथ और कोहली में से अगर किसी एक को चुनना हो तो? चैपल ने जवाब में सवाल पूछा कि बतौर क्रिकेटर या कप्तान? चैपल आगे बोले, 'मैं बतौर कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में कोहली को चुनूंगा। हालांकि स्मिथ अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं।'
