पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी सहित सहवाग ने की शेफाली वर्मा की तारीफ
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
16 वर्षीय हरयाणवी क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को टी-ट्वेंटी वर्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। दो मैचों में शेफाली बेस्ट प्लेयर भी चुनी गईं। शिफाली के इस कारनामे की तारीफ करते हुए पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी ने कहा कि उनमें वीरू की झलक दिखाई देती है। वहीं वीरेन्द्र सहवाग भी शेफाली को रॉकस्टार बता चुकें हैं। शेफाली का वर्तमान स्ट्राइक-रेट(148) दुनिया में सबसे बेहतर है।
