सहवाग का CSK पर तंज- बोले ये जीतने वाली टीम नहीं बुजुर्ग कल्याण केंद्र है
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें सीजन के हालिया मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना मुम्बई इंडियंस से हुआ। लेकिन इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की टीम कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है, 'चेन्नई सुपर किंग्स एक बुजुर्ग कल्याण केंद्र है'। दरअसल सहवाग इन दिनों हर मैच के बाद फेसबुक पर एक खास कार्यक्रम करते हैं, जहां वो अपनी बेबाक राय रखते हैं।