महज 42 वर्ष की उम्र में 'वर्ल्ड कप हीरो' फुटबॉलर पापा बाउबा का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेनेगल के दिग्गज फुटबॉलर पापा बाउबा का महज 42 वर्ष की उम्र में रविवार देर रात को निधन हो गया। पापा वही फुटबॉलर हैं, जिन्होंने 2002 फीफा वर्ल्ड कप में अपने करिश्माई गोल से चैंपियन फ्रांस को स्तब्ध कर दिया था। गौरतलब है कि सेनेगल ने फ्रांस जैसी दिग्गज टीम को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन पेरिस हुआ।
