सेरेना सबसे फैशनेबल खिलाड़ी, शारापोवा छठे नंबर पर: स्पोर्ट्स मैगजीन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: bhaskar
अमेरिकी स्पोर्ट्स मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने इस साल के दुनिया के 50 सबसे फैशनेबल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स दुनिया की सबसे फैशनेबल खिलाड़ी चुनी गई हैं। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के अलावा इस लिस्ट में टेनिस के दो अन्य खिलाड़ी भी हैं। शारापोवा छठे और रोजर फेडरर 37वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए तीन पैमाने थे- स्ट्रॉन्ग, सेक्सी और सेंसिबल।
