चोट लगने का कारण सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन से हटने का किया फैसला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया है। इससे पहले उन्होंने पहले सेट मे वापसी करते हुए क्रिस्टी ऑन को सीधे सेटों में हराकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। सेरेना ने क्रिस्टी को 7-6, 6-0 से हराया था। उन्होंने ब्रेक पॉइंट बचाते हुए अमेरिका की अपनी हमवतन क्रिस्टी को बाहर का रास्ता दिखाया था।