सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, साबालेंका से होगा अगला मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नंबर 11 सेरेना विलियम्स ने तीसरे राउंड के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 101 पोतापोवा को 7-6 (5), 6-2 से हराया। इस जीत से वे प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। जहां उनका सामना बेलारूस की आर्यना साबालेंका से होगा। सेरेना को पहले सेट में पोतापोवा ने कड़ी टक्कर दी। टाई ब्रेकर में सेरेना ने इस सेट को जीता। इसके बाद दूसरे सेट में सेरेना ने एकतरफा जीत हासिल की।
