10वीं बार US OPEN के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्टार टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन के फाइनल में पहुँच गयी हैं। इस बार उन्होंने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। यूएस ओपन के फाइनल में उनका सामना कनाडा की बियांका एंड्रेस्क्यू से होगा। इस उपलब्धि के साथ यूएस ओपन में उनकी 101 जीत हो चुकी है। साथ ही यूएस ओपन के फाइनल में उनकी यह 10वीं एंट्री है।
