ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेरेना की जीत, दूसरे दौर में ओसाका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की चाह में सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की। सेरेना ने टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस की एनस्तासिया पोटापोवा के खिलाफ पहला सेट 19 मिनट में जीता और फिर केवल 58 मिनट में 6-0, 6-3 से मैच जीता। वहीं दूसरी ओर पिछले साल की चैम्पियन नाओमी ओसाका ने भी सीधे सेटों में जीत से दूसरे दौर में जगह बनाई।
