दक्षिण कोरिया में भारतीय सेना के जवानों ने बॉडीबिल्डिंग में जीते स्वर्ण पदक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरिया में आयोजित 11वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भारतीय सेना के कई बॉडी बिल्डरों ने पदक जीते हैं। जहां हवलदार टीएच दयानंद सिंह ने 100 किलोग्राम भार-वर्ग में स्वर्ण जीता। वहीं मद्रास सैपर्स के हवलदार अनुज कुमार तालियान ने 100 किलोग्राम से अधिक भार-वर्ग में स्वर्ण जीता। इंडियन आर्मी नोड के हवलदार राम मूर्ति ने भी 55 किलोग्राम भार-वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है।
