शैफाली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बनीं सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाली भारतीय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला बल्लेबाज शैफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बनीं। शैफाली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में 73 रन बनाए। शैफाली ने 15 साल, 285 दिन की उम्र में ये अर्धशतक लगाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 16 साल, 214 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया था।
