x

एयर पिस्टल की रैंकिंग में भारत के शाहजार रिजवी पहुंचे टॉप पर

Shortpedia

Content Team

आईएसएसएफ की विश्व रैंकिंग में 1654 अंकों के साथ भारत के निशानेबाज शाहजार रिजवी ने पहले नंबर पर कब्जा किया है. रिजवी ने कोरिया में हुई विश्व चैंपियनशिप में रूस और जापान के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक हासिल किया था. रिजवी के अलावा भारत के ही जीतू राय छठे और ओमप्रकाश 12 वें नंबर पर है. रिजवी इस रैंकिंग में मेक्सिको में हुए शूटिंग वर्ल्ड कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का भी योगदान है. रिजवी ने इस वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था