शहबाज नदीम ने टेम्बा बावुमा का विकेट चटकाते ही बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेब्यूटेंट इंडियन टेस्ट क्रिकेटर शहबाज नदीम ने दक्षिण अफ्रीकी टेम्बा बावुमा को विकेट के पीछे ऋिध्दिमान साहा के हाथों स्टंप करवाया और टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। 30 वर्षीय स्पिनर नदीम ऐसे चौथे भारतीय गेंदबाज बने, जिन्होंने स्टंपिंग के जरिए अपना पहला विकेट लिया। नदीम राष्ट्रीय महिला टीम कोच डब्ल्यूवी रमन संग उस लिस्ट में शामिल हुए, जिनका पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट स्टंपिंग के माध्यम से आया।
