एक बार फिर कश्मीर को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कश्मीर में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल अफरीदी ने कहा कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है, भारतीय कब्जे वाले कश्मीर में भारत ने जुल्म के सभी स्तर पार कर लिए हैं। अगर हम दुनिया में कहीं भी अन्याय होते हुए देखते हैं तो हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए। निश्चित रूप से वह समय आएगा जब कश्मीरी मुक्त होंगे।
