x

जब चीयरलीडर्स के साथ शाहरूख ने किया डांस

Kapil Chauhan

News Editor

फिल्म अभिनेता और T20 लीग की दो-दो क्रिकेट टीमों के मालिक शाहरुख खान इन दिनों वेस्ट इंडीज में कैरेबियाई प्रीमियर लीग का लुत्फ ले रहे हैं। CPL में शाहरुख खान ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक हैं और गुरुवार को उनकी टीम का मैच था, जिसे देखने वो वेस्ट इंडीज में मौजूद थे। शाहरुख की टीम TKR यहां सेंट लूसिया स्टार्स के घर में मैच खेलने आई थी। शाहरूख टीम को हौंसला देने के लिए मैदान पर थे। इसी बीच शाहरुख खान चीयर लिडर्स के साथ थिरकते भी नजर आए।