महिला हॉकी टीम की हार के बाद शाहरुख खान का टूटा दिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया जिसे शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन ने 4-3 से हराया। इस हार के बाद कई खेल प्रेमियों का दिल टूट गया। अभिनेता शाहरुख खान ने इस हार को दिल तोड़ने वाला बताया है। भारतीय टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच दिया था।
