मैच फिक्सिंग मामले में शाकिब अल हसन पर लगा दो साल का बैन, समर्थन में आई बांगला पीएम शेख हसीना
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
आईसीसी ने बांग्लादेश टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर मैच फिक्सिंग का ऑफर मिलने की बात छिपाने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है| शाकिब ने स्वयं नियमों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है| बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शाकिब के समर्थन में खुलकर सामने आई है, उन्होंने कहा शाकिब ने गलती जरूर की है, लेकिन वो इससे सबक लेंगे और समझदार इंसान के तौर पर वापसी करेंगे|
