चोट और व्यक्तिगत कारणों से न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं शाकिब- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
वनडे सीरीज में अपने घर पर वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने के बाद अब बांग्लादेश की टीम 3 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसमें शाकिब के खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है। दरअसल, हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शाकिब चोटिल हो गए थे। इसके अलावा शाकिब तीसरी बार पिता बनने वाले हैं और अमेरिका में मौजूद अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताएंगे। ऐसे में वह न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेंगे।