स्लो ओवर रेट पर भड़के शेन वॉर्न, कहा- प्रति ओवर 25 रन जुर्माना लगना चाहिए
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने तय समय से ज्यादा वक्त लिया, जिसके चलते मैच रेफरी डेविड बून ने टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। हालांकि, इसके बावजूद दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने स्लो ओवर रेट से बचने के लिए दो अनूठे सुझाव दिए हैं।