यूएई में टी-10 क्रिकेट में गेंदबाजी करेगा ये भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
15 नवंबर से यूएई में टी-10 क्रिकेट लीग में भारत के शंकर सज्जन भी हिस्सा लेंगे। 19 साल के लेग स्पिनर दिव्यांग है, जो बेंगलुरु से यूएई पहुंचे हैं। वो टूर्नामेंट से पहले दिल्ली बुल्स के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम करेंगे। सज्जन की ये उपलब्धि इसलिए और महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा सामान्य नहीं है। उनके दोनों हाथ पूरी तरह सीधे नहीं हो सकते।
