बुमराह के क्रिकेट करियर को लेकर शोएब अख्तर ने किया यह दावा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर कहना है, 'टीम इंडिया के इस युवा तेज गेंदबाज का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है।' उन्होंने कहा, 'बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और जिस तरह का उनका गेंदबाजी एक्शन है उसकी वजह से उन्हें तीनों प्रारूप में नहीं खेलना चाहिए। ऐसे में इंजर्ड होने की संभावना ज्यादा रहती है।'