लॉन्गेस्ट करियर के मामले में शोएब मलिक ने तोड़ा इमरान खान और जावेद मियादाद का रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 28 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में उतरते ही लॉन्गेस्ट करियर के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान और जावेद मियादाद को पछाड़ा। 14 अक्टूबर 1999 से खेल रहे शोएब का ये 114वां टी-20 मैच और कुल 436वां मैच था। उनका करियर 20 साल 317 दिन हुआ। बता दें सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर का विश्व रिकॉर्ड 30 साल 315 दिन का इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स के नाम है।
