अगले महीने दिल्ली में लगेगा निशानेबाजी शिविर, 34 निशानेबाजों का ग्रुप बना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ ने फैसला किया कि महासंघ अगले महीने दिल्ली में निशानेबाजों के लिए करणी सिंह निशानेबाजी रेंज में शिविर आयोजित करेगा। ये फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आम सभा में लिया गया। निशानेबाजों के साथ कोचों का आना अनिवार्य होगा। टोक्यो ओलंपिक के मद्देनजर शिविर के लिए 34 निशानेबाजों को ग्रुप बनाया गया है। हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ कि यह शिविर कितने दिनों तक चलेगा।
