राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग की होगी वापसी, कुश्ती बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: inside sport
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने विक्टोरिया 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें शूटिंग ने वापसी की और कुश्ती को बाहर रखा गया। सीजीएफ, ऑस्ट्रेलिया की एंड्र्यू सरकार और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि तटीय रोइंग, गोल्फ और बीएमएक्स विक्टोरिया में अपना राष्ट्रमंडल खेल में पदार्पण करेंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। बता दें, इसमें से 9 पूरी तरह से पैरा खेलों के लिए हैं।
