श्रेयस अय्यर ने तोड़ा इयान चैपल का 41 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉनगनुई के बे ओवल में खेले गए अंतिम वनडे में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए वनडे में अपने करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। वहीं अय्यर ने 16 मैचों में 9 अर्धशतक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही वनडे इंटरनेशनल में 50+ स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल को पीछे छोड़ दिया है।
