टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने को बेताब हैं श्रेयस अय्यर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेसब्र हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर ने ट्वीटर पर सवालों के जवाब में टेस्ट क्रिकेट के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट वास्तविक परीक्षा है। ये प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वो टेस्ट क्रिकेट खेले। मैं भी इस लंबे प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
