शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर तोड़े तीन रिकॉर्ड, इस मामले में तो सचिन को भी पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Icc cricket
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 149 गेंदों पर 208 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। शुभमन दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने तो उन्होंने ईशान किशन को पछाड़ा। सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय बने। 19 पारियों के बाद उनके दुनिया में सर्वाधिक रन हैं और उन्होंने फखर जमान को पछाड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी खेलकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा।
