हॉस्पिटल ले जाए गए चोटिल गिल, आज मैदान पर भी नहीं उतरेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। पता लगा है कि मैच के तीसरे दिन यानी सोमवार को गिल अपनी बाईं बाह चोटिल कर बैठे, उन्हें एहतियातन स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आंकलन कर रही है। बता दें वह आज फील्डिंग भी नहीं करेंगे।
