ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में हारीं सिंधु, भारतीय चुनौती खत्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ओलंपिक रजत पदक विजेता और पांचवी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में बाहर हो गईं। सिंधु को 29वीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की निचाओन जिंदापोल ने सीधे गेम में 21-19, 21-18 से हराया। निचाओन से हुए 7 मुकाबलों में सिंधु की यह दूसरी हार है। बी साई प्रणीत, समीर वर्मा और सात्विक साईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।