सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर, भारतीय चुनौती हुई खत्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गईं। 1 घंटे 8 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 21-12, 15-21, 13-21 से हराया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। इससे पहले लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत, मेंस सिंगल्स में हारकर बाहर हुए। महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल पहले राउंड में हारकर बाहर हुईं।