हांगकांग ओपन : सिंधु, प्रणॉय, परुपल्ली और सौरभ जीते, साइना-समीर-प्रणीत हारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साइना नेहवाल और समीर वर्मा हांगकांग ओपन के पहले दौर में ही हारकर बाहर हुए जबकि पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने जीत दर्ज की। सिंधु ने कोरिया की किम गा यून को 21-15, 21-16 से हराया। अब सिंधु का सामना थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान से होगा। वहीं प्रणॉय ने चीन के हुआंग यू शियांग को 21-17, 21-17 से हराया। अन्य मुकाबलों में परुपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा भी जीते।
