अब IPL मैच में भी कप्तान नहीं रहे स्मिथ, रहाणे बने टीम के नए कप्तान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/ICC
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को हाल ही में अपनी कप्तानी छोड़नी पड़ी है. गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के टेस्ट मैच में बॉलिंग के दौरान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेनक्रॉफ्ट को बॉल से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया. इसी के चलते स्टीव स्मिथ व डेविड वार्नर के खिलाफ ये फैसला लिया गया. वहीं आज IPL टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी स्टीव को टीम की कप्तानी देने से इंकार करते हुए भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान बनाया है.