ICC टेस्ट क्रिकेट में भारत के इस बल्लेबाज को पीछे छोड़कर स्मिथ हुए टॉप 3 में शुमार
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी मारी है, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया| दोनों पारियों में सेंचुरी का असर स्मिथ की टेस्ट रैंकिंग पर भी पड़ा है। एक साल से ज्यादा समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी के साथ स्मिथ भारत के चेतेश्वर पुजारा को रिप्लेस करके ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप थ्री में आ गए हैं|
