ICC womens ODI रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: you tube
पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह शनिवार को ICC महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं.मंधाना तीन पायदान के फायदे से नंबर 1 खिलाड़ी बन गई हैं.हालहि में भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी.इस सीरीज में स्मृति प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थी.उन्होंने पहले दो ODI में 105 और 90 रन बनाए थे.वहीं तालिका में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी दूसरे व मेग लेनिंग तीसरे पायदान पर हैं.
