स्मृति मंधाना को नहीं पुरुष समकक्षों से कम पैसे मिलने का मलाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अपने पुरुष समकक्षों से कम पैसे मिलने का मलाल नहीं है, क्योंकि वो ये मानती हैं कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के क्रिकेट से बीसीसीआई को ज्यादा कमाई होती है। आईसीसी की वुमेंन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गई बल्लेबाज ने एक कार्यक्रम में ये बात कही। बकौल मंधाना, जिस दिन महिला क्रिकेट से बराबर की कमाई होगी, उस दिन वो आवाज जरुर उठाएंगी।
