ओन्स को हराकर करियर के पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं सोफिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी सोफिया केनिन और वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। केनिन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं। आज उन्होंने ट्यूनिशिया की ओन्स जबेउर को 6-4, 6-4 से हराया। केनिन ने ही 15 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को पिछले मुकाबले में हराया था। सेमीफाइनल में सोफिया का मुकाबला बार्टी से होगा। बार्टी ने क्वार्टरफाइनल में पेत्रा क्वितोवा को हराया था।
