x

जिस लड़की ने लगाए रेप के आरोप इस खिलाड़ी ने की उसी से शादी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

विश्व रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 58वें स्थान पर पहुंचने वाले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने उस ही लड़की से शादी कर ली है, जिसने 4 महीने पहले उन पर रेप का आरोप लगाया था। जब घोष पर 18 साल की लड़की ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया तो इस खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों में टीम से बाहर कर दिया गया। साथ ही घोष को आगामी एशियाई खेलों की टीम में भी जगह नहीं मिली है। घोष ने कहा है कि उन्हें कानूनी कार्रवाई पर पूरा यकीन है।